📄 बीकानेर में बिश्नोई बिजनेस समिट सम्पन्न, 550+ उद्यमियों ने लिया भाग
बीकानेर में बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल एवं राजाराम धारणिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिश्नोई बिजनेस समिट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस समिट में बीकानेर, नोखा एवं आसपास के क्षेत्रों से 550 से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु जांभोजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी देवेंद्र भादू (IPS) ने उद्यमियों से सामूहिकता की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
समिट के दौरान आधुनिक तकनीक, नवाचार, वित्तीय नियोजन, ऑडिट एवं कंप्लायंस, सरकारी योजनाओं के लाभ, कृषि आधारित उद्योग, महिला उद्यमिता, स्टार्टअप एवं रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
वरिष्ठ उद्योगपति राजाराम धारणिया ने व्यापार के साथ समाज सेवा एवं सामूहिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं को केवल Job Seeker नहीं बल्कि Job Creator बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आगामी Bishnoi Global Convention & Expo 2026 (BGCE 2026) की जानकारी भी साझा की गई। यह आयोजन समाज के उद्यमियों, निवेशकों, प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप्स एवं युवाओं को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। BGC के अनुसार यह मंच व्यवसाय, रोजगार, निवेश और वैश्विक नेटवर्किंग के नए अवसर प्रदान करेगा।
🌿 सतत विकास • नवाचार • उद्यमिता • पर्यावरण संरक्षण
🚀 BGCE 2026 | Bishnoi Global Council

.webp)
